२७ नवंबर•कृष्ण पक्ष तृतीया
श्री गणेश

गणपति सेवा आरती

आरतीश्री गणेश10 पदरचयिता:Traditional
115%
शेयर करें

गणपति की सेवा मंगल मेवा, सेवा से सब विघ्न टरें ।

तीन लोक के सकल देवता, द्वार खड़े नित अर्ज करें ॥

रिद्धि-सिद्धि दक्षिण वाम विराजें, अरु आनन्द सों चमर करें ।

धूप-दीप अरु लिए आरती, भक्त खड़े जयकार करें ॥

गुड़ के मोदक भोग लगत हैं, मूषक वाहन चढ्या सरें ।

सौम्य रूप को देख गणपति के, विघ्न भाग जा दूर परें ॥

भादो मास अरु शुक्ल चतुर्थी, दिन दोपारा दूर परें ।

लियो जन्म गणपति प्रभु जी, दुर्गा मन आनन्द भरें ॥

अद्भुत बाजा बजा इन्द्र का, देव बंधु सब गान करें ।

श्री शंकर के आनन्द उपज्या, नाम सुन्या सब विघ्न टरें ॥

आनि विधाता बैठे आसन, इन्द्र अप्सरा नृत्य करें ।

देख वेद ब्रह्मा जी जाको, विघ्न विनाशक नाम धरें ॥

एकदन्त गजवदन विनायक, त्रिनयन रूप अनूप धरें ।

पगथंभा सा उदर पुष्ट है, देख चन्द्रमा हास्य करें ॥

दे श्राप श्री चन्द्रदेव को, कलाहीन तत्काल करें ।

चौदह लोक में फिरें गणपति, तीन भुवन में राज्य करें ॥

उठि प्रभात जप करैं ध्यान कोई, ताके कारज सर्व सरें ।

पूजा काल आरती गावैं, ताके शिर यश छत्र फिरें ॥

गणपति की पूजा पहले करनी, काम सभी निर्विघ्न सरें ।

सभी भक्त गणपति जी के, हाथ जोड़कर स्तुति करें ॥

और आरती