२७ नवंबर•कृष्ण पक्ष तृतीया
भगवान नारायण

जय जगदीश आरती

आरतीभगवान नारायण8 पदरचयिता:Shardha Ram Phillauri (1870)
115%
शेयर करें

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे ।

भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे ॥

ॐ जय जगदीश हरे

जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का, स्वामी दुःख बिनसे मन का ।

सुख सम्पत्ति घर आवे, सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का ॥

ॐ जय जगदीश हरे

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी, स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी ।

तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा, आस करूँ मैं जिसकी ॥

ॐ जय जगदीश हरे

तुम पूरन परमात्मा, तुम अन्तर्यामी, स्वामी तुम अन्तर्यामी ।

पारब्रह्म परमेश्वर, पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी ॥

ॐ जय जगदीश हरे

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता, स्वामी तुम पालन-कर्ता ।

मैं मूरख फलकामी, मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता ॥

ॐ जय जगदीश हरे

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति, स्वामी सबके प्राणपति ।

किस विधि मिलूँ दयामय, किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति ॥

ॐ जय जगदीश हरे

दीन-बन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे, स्वामी तुम ठाकुर मेरे ।

अपने हाथ उठाओ, अपनी शरण लगाओ, द्वार पड़ा तेरे ॥

ॐ जय जगदीश हरे

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा, स्वामी पाप हरो देवा ।

श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा ॥

और आरती