आरति श्री रामायण जी की । कीरति कलित ललित सिय पी की ॥
गावत ब्रह्मादिक मुनि नारद । बालमीक बिग्यान बिसारद ॥
सुक सनकादि सेष अरु सारद । बरनि पवनसुत कीरति नीकी ॥
आरति श्री रामायण जी की । कीरति कलित ललित सिय पी की ॥
गावत बेद पुरान अष्टदस । छओं सास्त्र सब ग्रंथन को रस ॥
मुनि जन धन संतन को सरबस । सार अंस संमत सबही की ॥
आरति श्री रामायण जी की । कीरति कलित ललित सिय पी की ॥
गावत संतत संभु भवानी । अरु घटसंभव मुनि बिग्यानी ॥
ब्यास आदि कबिबर्ज बखानी । कागभुसुंडि गरुड़ के ही की ॥
आरति श्री रामायण जी की । कीरति कलित ललित सिय पी की ॥
कलिमल हरनि बिषय रस फीकी । सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की ॥
दलन रोग भव मूरि अमी की । तात मात सब बिधि तुलसी की ॥



