२६ नवंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया
श्री गणेश

आरती गजबदन विनायक की

आरतीश्री गणेश4 पद
115%
शेयर करें

आरती गजबदन विनायक की।

सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥

आरती गजबदन विनायक की।

सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥

एकदन्त शशिभाल गजानन,

विघ्नविनाशक शुभगुण कानन।

शिवसुत वन्द्यमान-चतुरानन,

दुःखविनाशक सुखदायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥

ऋद्धि-सिद्धि-स्वामी समर्थ अति,

विमल बुद्धि दाता सुविमल-मति।

अघ-वन-दहन अमल अबिगत गति,

विद्या-विनय-विभव-दायककी॥

आरती गजबदन विनायक की॥

पिङ्गलनयन, विशाल शुण्डधर,

धूम्रवर्ण शुचि वज्रांकुश-कर।

लम्बोदर बाधा-विपत्ति-हर,

सुर-वन्दित सब विधि लायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥

और आरती