बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ।
जो नहिं ध्यावे तुम्हें अम्बिके, कहाँ उसे विश्राम ।
अन्नपूर्णा देवी नाम तिहारो, लेत होत सब काम ॥
बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ॥
प्रलय युगान्तर और जन्मान्तर, कालान्तर तक नाम ।
सुर सुरों की रचना करती, कहाँ कृष्ण कहाँ राम ॥
बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ॥
चूमहि चरण चतुर चतुरानन, चारु चक्रधर श्याम ।
चन्द्रचूड़ चन्द्रानन चाकर, शोभा लखहि ललाम ॥
बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ॥
देवि देव! दयनीय दशा में, दया-दया तब नाम ।
त्राहि-त्राहि शरणागत वत्सल, शरण रूप तब धाम ॥
बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ॥
श्रीं ह्रीं श्रद्धा श्री ऐं विद्या, श्री क्लीं कमला काम ।
कांति भ्रांतिमयी कांति शांतिमयी, वर दे तू निष्काम ॥



