२६ नवंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया

श्री बालाजी आरती

आरतीश्री बालाजी9 पद
115%
शेयर करें

ॐ जय हनुमत वीरा

स्वामी जय हनुमत वीरा।

संकट मोचन स्वामी

तुम हो रणधीरा॥

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

पवन-पुत्र-अंजनी-सुत

महिमा अति भारी।

दुःख दरिद्र मिटाओ

संकट सब हारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

बाल समय में तुमने

रवि को भक्ष लियो।

देवन स्तुति कीन्ही

तब ही छोड़ दियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

कपि सुग्रीव राम संग

मैत्री करवाई।

बाली बली मराय

कपीसहिं गद्दी दिलवाई॥

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

जारि लंक को ले सिय की

सुधि वानर हर्षाये।

कारज कठिन सुधारे

रघुवर मन भाये॥

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

शक्ति लगी लक्ष्मण के

भारी सोच भयो।

लाय संजीवन बूटी

दुःख सब दूर कियो॥

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

ले पाताल अहिरावण

जबहि पैठि गयो।

ताहि मारि प्रभु लाये

जय जयकार भयो॥

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

घाटे मेहंदीपुर में

शोभित दर्शन अति भारी।

मंगल और शनिश्चर

मेला है जारी॥

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

श्री बालाजी की आरती

जो कोई नर गावे।

कहत इन्द्र हर्षित

मन वांछित फल पावे॥

ॐ जय हनुमत वीरा...॥

और आरती