२६ नवंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया

श्री परशुराम आरती

आरतीभगवान परशुराम8 पद
115%
शेयर करें

ॐ जय परशुधारी,

स्वामी जय परशुधारी।

सुर नर मुनिजन सेवत,

श्रीपति अवतारी॥

ॐ जय परशुधारी...॥

जमदग्नी सुत नर-सिंह,

मां रेणुका जाया।

मार्तण्ड भृगु वंशज,

त्रिभुवन यश छाया॥

ॐ जय परशुधारी...॥

कांधे सूत्र जनेऊ,

गल रुद्राक्ष माला।

चरण खड़ाऊँ शोभे,

तिलक त्रिपुण्ड भाला॥

ॐ जय परशुधारी...॥

ताम्र श्याम घन केशा,

शीश जटा बांधी।

सुजन हेतु ऋतु मधुमय,

दुष्ट दलन आंधी॥

ॐ जय परशुधारी...॥

मुख रवि तेज विराजत,

रक्त वर्ण नैना।

दीन-हीन गो विप्रन,

रक्षक दिन रैना॥

ॐ जय परशुधारी...॥

कर शोभित बर परशु,

निगमागम ज्ञाता।

कंध चाप-शर वैष्णव,

ब्राह्मण कुल त्राता॥

ॐ जय परशुधारी...॥

माता पिता तुम स्वामी,

मीत सखा मेरे।

मेरी बिरद संभारो,

द्वार पड़ा मैं तेरे॥

ॐ जय परशुधारी...॥

अजर-अमर श्री परशुराम की,

आरती जो गावे।

'पूर्णेन्दु' शिव साखि,

सुख सम्पति पावे॥

ॐ जय परशुधारी...॥

और आरती