२७ नवंबर•कृष्ण पक्ष तृतीया

तुलसी माता आरती

आरतीतुलसी माता6 पदरचयिता:Traditional
115%
शेयर करें

जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता ।

सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता ॥

जय जय तुलसी माता ॥

सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर ।

रज से रक्षा करके, सबकी भव त्राता ॥

जय जय तुलसी माता ॥

बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या ।

विष्णुप्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता ॥

जय जय तुलसी माता ॥

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित ।

पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता ॥

जय जय तुलसी माता ॥

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में ।

मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता ॥

जय जय तुलसी माता ॥

हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी ।

प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता ॥

और आरती