मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े ।
पान सुपारी ध्वजा नारियल, ले ज्वाला तेरी भेंट धरे ॥
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥
सुन जगदम्बे न कर विलम्बे, संतन के भंडार भरे ।
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, जय काली कल्याण करे ॥
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥
बुद्धि विधाता तू जग माता, मेरा कारज सिद्ध करे ।
चरण कमल का लिया आसरा, शरण तुम्हारी आन पड़े ।
जब-जब भीड़ पड़ी भक्तन पर, तब-तब आय सहाय करे ॥
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥
गुरु के वार सकल जग मोह्यो, तरुणी रूप अनूप धरे ।
माता होकर पुत्र खिलावे, कहीं भार्या भोग करे ।
शुक्र सुखदाई सदा सहाई, संत खड़े जयकार करे ॥
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥
ब्रह्मा विष्णु महेश फल लिए, भेंट तेरे द्वार खड़े ।
अटल सिंहासन बैठी माता, सिर सोने का छत्र फिरे ।
वार शनिश्चर कुमकुम बरणो, जब लुंकड़ पर हुकुम करे ॥
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥
खड्ग खप्पर त्रिशूल हाथ लिए, रक्तबीज को भस्म करे ।
शुम्भ निशुम्भ को क्षण में मारे, महिषासुर को पकड़ दले ।
आदित वारी आदि भवानी, जन अपने को कष्ट हरे ॥
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥
कुपित होय कर दानव मारे, चण्डमुण्ड सब चूर करे ।
जब तुम देखी दया रूप हो, पल में संकट दूर करे ।
सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता, जन की अर्ज कबूल करे ॥
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥
सात बार की महिमा बरनी, सब गुण कौन बखान करे ।
सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी, अटल भवन में राज्य करे ।
दर्शन पावें मंगल गावें, सिद्ध साधक तेरी भेंट धरे ॥
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥
ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे, शिव शंकर हरि ध्यान धरे ।
इन्द्र कृष्ण तेरी करे आरती, चंवर कुबेर डुलाय रहे ।
जय जननी जय मातु भवानी, अटल भवन में राज्य करे ॥



