२६ नवंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया

अहोई माता आरती

आरतीअहोई माता8 पदरचयिता:Traditional
115%
शेयर करें

जय अहोई माता, जय अहोई माता ।

तुमको निसदिन ध्यावत, हर विष्णु विधाता ॥

जय अहोई माता ॥

ब्रह्माणी रुद्राणी कमला, तू ही है जगमाता ।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥

जय अहोई माता ॥

माता रूप निरंजन, सुख-सम्पत्ति दाता ।

जो कोई तुमको ध्यावत, नित मंगल पाता ॥

जय अहोई माता ॥

तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता ।

कर्म-प्रभाव प्रकाशक, जगनिधि से त्राता ॥

जय अहोई माता ॥

जिस घर थारो वासा, वाहि में गुण आता ।

कर न सके सोई कर ले, मन नहीं घबराता ॥

जय अहोई माता ॥

तुम बिन सुख न होवे, न कोई पुत्र पाता ।

खान-पान का वैभव, तुम बिन नहीं आता ॥

जय अहोई माता ॥

शुभ गुण सुंदर युक्ता, क्षीर निधि जाता ।

रतन चतुर्दश तोकू, कोई नहीं पाता ॥

जय अहोई माता ॥

श्री अहोई माँ की आरती, जो कोई गाता ।

उर उमंग अति उपजे, पाप उतर जाता ॥

और आरती