२६ नवम्बर•कृष्णपक्षः द्वितीया
राधा कृष्ण

होरी खेलन आयो श्याम

पर्व एवं त्यौहारराधा कृष्ण4 पदानिरचयिता:Chandra Sakhi
115%
विभजत

होली खेलन आयो श्याम , आज याहि रंग में बोरो री ॥

कोरे-कोरे कलश मँगाओ ,

रंग केसर को घोरो री ।

मुख ते केशर मलो ,

करो याहि कारे से गोरो री ॥

(रंग-बिरंगो करो आज ,

याहि कारे से गोरो री ॥)

होली खेलन आयो श्याम …॥

पास-पड़ौसिन बोलि ,

याहि आँगन में घेरो री ।

पीताम्बर लेउ छीन ,

याहि पहराय देउ लहँगो री ॥

होली खेलन आयो श्याम …॥

हरे बाँस की बाँसुरिया ,

याहि तोड़-मरोड़ी री ।

तारी दे दे याहि नचावो ,

अपनी ओरो री ॥

होली खेलन आयो श्याम …॥

चन्द्रसखी की यही विनती ,

करे निहोरो री ।

हा हा खाय पड़े जब ,

पैया तब याहि छोरो री ॥

होली खेलन आयो श्याम …॥

होली खेलन आयो श्याम , आज याहि रंग में बोरो री ॥

अपरे पर्व एवं त्यौहार