२६ नवम्बर•कृष्णपक्षः द्वितीया
भगवान हनुमान

श्री हनुमान चालीसा

चालीसाभगवान हनुमान40 पदानिरचयिता:Goswami Tulsidas (16th century)
115%
विभजत

॥ दोहा ॥

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि ।

बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ॥

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार ।

बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ॥

॥ चौपाई ॥

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर । जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥१॥

राम दूत अतुलित बल धामा । अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा ॥२॥

महाबीर बिक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमति के संगी ॥३॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा । कानन कुंडल कुंचित केसा ॥४॥

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै । काँधे मूँज जनेऊ साजै ॥५॥

संकर सुवन केसरीनंदन । तेज प्रताप महा जग बन्दन ॥६॥

बिद्यावान गुनी अति चातुर । राम काज करिबे को आतुर ॥७॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया । राम लखन सीता मन बसिया ॥८॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा । बिकट रूप धरि लंक जरावा ॥९॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे । रामचंद्र के काज सँवारे ॥१०॥

लाय सजीवन लखन जियाये । श्रीरघुबीर हरषि उर लाये ॥११॥

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई । तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॥१२॥

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं । अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं ॥१३॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा । नारद सारद सहित अहीसा ॥१४॥

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते । कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते ॥१५॥

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा । राम मिलाय राज पद दीन्हा ॥१६॥

तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना । लंकेस्वर भए सब जग जाना ॥१७॥

जुग सहस्र जोजन पर भानू । लील्यो ताहि मधुर फल जानू ॥१८॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं । जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं ॥१९॥

दुर्गम काज जगत के जेते । सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ॥२०॥

राम दुआरे तुम रखवारे । होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥२१॥

सब सुख लहै तुम्हारी सरना । तुम रच्छक काहू को डर ना ॥२२॥

आपन तेज सम्हारो आपै । तीनों लोक हाँक तें काँपै ॥२३॥

भूत पिसाच निकट नहिं आवै । महाबीर जब नाम सुनावै ॥२४॥

नासै रोग हरै सब पीरा । जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥२५॥

संकट तें हनुमान छुड़ावै । मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ॥२६॥

सब पर राम तपस्वी राजा । तिन के काज सकल तुम साजा ॥२७॥

और मनोरथ जो कोई लावै । सोइ अमित जीवन फल पावै ॥२८॥

चारों जुग परताप तुम्हारा । है परसिद्ध जगत उजियारा ॥२९॥

साधु संत के तुम रखवारे । असुर निकंदन राम दुलारे ॥३०॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता । अस बर दीन जानकी माता ॥३१॥

राम रसायन तुम्हरे पासा । सदा रहो रघुपति के दासा ॥३२॥

तुम्हरे भजन राम को पावै । जनम जनम के दुख बिसरावै ॥३३॥

अन्तकाल रघुबर पुर जाई । जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई ॥३४॥

और देवता चित्त न धरई । हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ॥३५॥

संकट कटै मिटै सब पीरा । जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॥३६॥

जय जय जय हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥३७॥

जो सत बार पाठ कर कोई । छूटहि बंदि महा सुख होई ॥३८॥

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा । होय सिद्धि साखी गौरीसा ॥३९॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा । कीजै नाथ हृदय महँ डेरा ॥४०॥

॥ दोहा ॥

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप ।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ॥

अपरे चालीसा