२६ नवम्बर•कृष्णपक्षः द्वितीया

श्री महावीर आरती

आरतीभगवान महावीर7 पदानि
115%
विभजत

जय महावीर प्रभो!,

स्वामी जय महावीर प्रभो!।

जगनायक सुखदायक,

अति गम्भीर प्रभो॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

कुण्डलपुर में जन्में,

त्रिशला के जाये।

पिता सिद्धार्थ राजा,

सुर नर हर्षाए॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

दीनानाथ दयानिधि,

हैं मंगलकारी।

जगहित संयम धारा,

प्रभु परउपकारी॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

पापाचार मिटाया,

सत्पथ दिखलाया।

दयाधर्म का झण्डा,

जग में लहराया॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

अर्जुनमाली गौतम,

श्री चन्दनबाला।

पार जगत से बेड़ा,

इनका कर डाला॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

पावन नाम तुम्हारा,

जगतारणहारा।

निसिदिन जो नर ध्यावे,

कष्ट मिटे सारा॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

करुणासागर! तेरी,

महिमा है न्यारी।

ज्ञानमुनि गुण गावे,

चरणन बलिहारी॥

ॐ जय महावीर प्रभु।

अपरे आरती