२६ नवम्बर•कृष्णपक्षः द्वितीया

श्री गिरिराज आरती

आरतीश्री गिरिराज8 पदानि
115%
विभजत

ॐ जय जय जय गिरिराज,

स्वामी जय जय जय गिरिराज।

संकट में तुम राखौ,

निज भक्तन की लाज॥

ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

इन्द्रादिक सब सुर मिल

तुम्हरौं ध्यान धरैं।

रिषि मुनिजन यश गावें,

ते भवसिन्धु तरैं॥

ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

सुन्दर रूप तुम्हारौ

श्याम सिला सोहें।

वन उपवन लखि-लखि के

भक्तन मन मोहें॥

ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

मध्य मानसी गङ्गा

कलि के मल हरनी।

तापै दीप जलावें,

उतरें वैतरनी॥

ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

नवल अप्सरा कुण्ड

सुहावन-पावन सुखकारी।

बायें राधा-कुण्ड नहावें

महा पापहारी॥

ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

तुम्ही मुक्ति के दाता

कलियुग के स्वामी।

दीनन के हो रक्षक

प्रभु अन्तरयामी॥

ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

हम हैं शरण तुम्हारी,

गिरिवर गिरधारी।

देवकीनंदन कृपा करो,

हे भक्तन हितकारी॥

ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

जो नर दे परिकम्मा

पूजन पाठ करें।

गावें नित्य आरती

पुनि नहिं जनम धरें॥

ॐ जय जय जय गिरिराज...॥

अपरे आरती