२७ नवम्बर•कृष्णपक्षः तृतीया

पार्वती माता आरती

आरतीपार्वती माता8 पदानिरचयिता:Traditional
115%
विभजत

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता ।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता ॥

जय पार्वती माता ॥

अरिकुल पद्म विनासनी, जय सेवक त्राता ।

जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता ॥

जय पार्वती माता ॥

सिंह को वाहन साजे, कुण्डल है साथा ।

देव वधू जहँ गावत, नृत्य करत ता था ॥

जय पार्वती माता ॥

सतयुग शील सुसुन्दर, नाम सती कहलाता ।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन रंगराता ॥

जय पार्वती माता ॥

शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्याता ।

सहस भुजा तनु धरिके, चक्र लियो हाथा ॥

जय पार्वती माता ॥

सृष्टि रूप तुही जननी, शिव संग रंगराता ।

नन्दी भृंगी बीन लही, सारा मदमाता ॥

जय पार्वती माता ॥

देवन अरज करत हम, चित को लाता ।

गावत दे दे ताली, मन में रंगराता ॥

जय पार्वती माता ॥

श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता ।

सदा सुखी रहता, सुख सम्पत्ति पाता ॥

अपरे आरती