२६ नवम्बर•कृष्णपक्षः द्वितीया

श्री नर्मदा माता जी की आरती

आरतीनर्मदा माता7 पदानि
115%
विभजत

ॐ जय जगदानन्दी,

मैया जय आनंद कन्दी।

ब्रह्मा हरिहर शंकर रेवा,

शिव हरि शंकर रुद्री पालन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

देवी नारद शारद तुम वरदायक,

अभिनव पदचण्डी।

सुर नर मुनि जन सेवत,

सुर नर मुनि शारद पदवन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

देवी धूमक वाहन राजत,

वीणा वादयन्ती।

झूमकत झूमकत झूमकत,

झननन झननन रमती राजन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

देवी बाजत ताल मृदंगा,

सुरमण्डल रमती।

तोड़ीतान तोड़ीतान तोड़ीतान,

तुरड़ड़ तुरड़ड़ तुरड़ड़ रमती सुरवन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

देवी सकल भुवन पर आप विराजत,

निशदिन आनन्दी।

गावत गंगा शंकर, सेवत रेवा

शंकर तुम भव मेटन्ती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

मैया जी को कंचन थाल विराजत,

अगर कपूर बाती।

अमरकंठ में विराजत,

घाटन घाट कोटी रतन जोती॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

मैया जी की आरती निशदिन पढ़ि गावें,

हो रेवा जुग जुग नर गावें।

भजत शिवानंद स्वामी,

जपत हरि मन वांछित फल पावें॥

ॐ जय जगदानन्दी...॥

अपरे आरती