२६ नवम्बर•कृष्णपक्षः द्वितीया
भगवान शिव

भगवान शंकर आरती

आरतीभगवान शिव8 पदानि
115%
विभजत

जयति जयति जग-निवास,

शंकर सुखकारी॥

जयति जयति जग-निवास,

शंकर सुखकारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

अजर अमर अज अरूप,

सत चित आनन्दरूप।

व्यापक ब्रह्मस्वरूप,

भव! भव-भय-हारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

शोभित बिधुबाल भाल,

सुरसरिमय जटाजाल।

तीन नयन अति विशाल,

मदन-दहन-कारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

भक्तहेतु धरत शूल,

करत कठिन शूल फूल।

हियकी सब हरत हूल

अचल शान्तिकारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

अमल अरुण चरण कमल

सफल करत काम सकल।

भक्ति-मुक्ति देत विमल,

माया-भ्रम-टारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

कार्तिकेययुत गणेश,

हिमतनया सह महेश।

राजत कैलास-देश,

अकल कलाधारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

भूषण तन भूति ब्याल,

मुण्डमाल कर कपाल।

सिंह-चर्म हस्ति खाल,

डमरू कर धारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

अशरण जन नित्य शरण,

आशुतोष आर्तिहरण।

सब बिधि कल्याण-करण

जय जय त्रिपुरारी॥

जयति जयति जग-निवास...॥

अपरे आरती