२९ नवम्बर•कृष्णपक्षः षष्ठी
भगवान कृष्ण

श्री यशोदालाल आरती

आरतीभगवान कृष्ण4 पदानि
115%
विभजत

आरति करत यसोदा प्रमुदित,

फूली अङ्ग न मात।

बल-बल कहि दुलरावत

आनन्द मगन भई पुलकात॥

सुबरन-थार रत्न-दीपावलि

चित्रित घृत-भीनी बात।

कल सिन्दूर दूब दधि

अच्छत तिलक करत बहु भाँत॥

अन्न चतुर्विध बिबिध

भोग दुन्दुभि बाजत बहु जात।

नाचत गोप कुम्कुमा

छिरकत देत अखिल नगदात॥

बरसत कुसुम निकर-सुर-नर-

मुनि व्रजजुवती मुसकात।

कृष्णदास-प्रभु गिरधर को

मुख निरख लजत ससि-काँत॥

अपरे आरती