२७ नवम्बर•कृष्णपक्षः तृतीया
भगवान हनुमान

श्री हनुमान आरती

आरतीभगवान हनुमान12 पदानिरचयिता:Traditional
115%
विभजत

आरती कीजै हनुमान लला की ।

दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

जाके बल से गिरिवर काँपै ।

रोग दोष जाके निकट न झाँकै ॥

अंजनि पुत्र महा बलदाई ।

सन्तन के प्रभु सदा सहाई ॥

दे बीरा रघुनाथ पठाए ।

लंका जारि सिया सुधि लाए ॥

लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।

जात पवनसुत बार न लाई ॥

लंका जारि असुर संहारे ।

सियारामजी के काज सँवारे ॥

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे ।

आनि सजीवन प्राण उबारे ॥

पैठि पाताल तोरि यम-कारे ।

अहिरावन की भुजा उखारे ॥

बाईं भुजा असुर दल मारे ।

दाहिनी भुजा सन्तजन तारे ॥

सुर नर मुनि आरती उतारें ।

जय जय जय हनुमान उचारें ॥

कंचन थार कपूर लौ छाई ।

आरती करत अंजना माई ॥

जो हनुमान जी की आरती गावै ।

बसि बैकुण्ठ परम पद पावै ॥

अपरे आरती