२६ नवम्बर•कृष्णपक्षः द्वितीया
दुर्गा माता

दुर्गा माता आरती

आरतीदुर्गा माता13 पदानिरचयिता:Traditional, attributed to Shivananda Swami
115%
विभजत

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोऊ नैना, चन्द्रवदन नीको ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै ।

रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी ।

सुर-नर मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।

कोटिक चन्द्र दिवाकर, राजत सम ज्योति ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

शुम्भ निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे ।

मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी ।

आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरू ।

बाजत ताल मृदंगा, और बाजत डमरू ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता ।

भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी ।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।

श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति ॥

ॐ जय अम्बे गौरी ॥

श्री अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावै ।

कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै ॥

अपरे आरती