२६ नवम्बर•कृष्णपक्षः द्वितीया

अन्नपूर्णा माता आरती

आरतीअन्नपूर्णा माता5 पदानिरचयिता:Traditional
115%
विभजत

बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ।

जो नहिं ध्यावे तुम्हें अम्बिके, कहाँ उसे विश्राम ।

अन्नपूर्णा देवी नाम तिहारो, लेत होत सब काम ॥

बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ॥

प्रलय युगान्तर और जन्मान्तर, कालान्तर तक नाम ।

सुर सुरों की रचना करती, कहाँ कृष्ण कहाँ राम ॥

बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ॥

चूमहि चरण चतुर चतुरानन, चारु चक्रधर श्याम ।

चन्द्रचूड़ चन्द्रानन चाकर, शोभा लखहि ललाम ॥

बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ॥

देवि देव! दयनीय दशा में, दया-दया तब नाम ।

त्राहि-त्राहि शरणागत वत्सल, शरण रूप तब धाम ॥

बारम्बार प्रणाम, मैया बारम्बार प्रणाम ॥

श्रीं ह्रीं श्रद्धा श्री ऐं विद्या, श्री क्लीं कमला काम ।

कांति भ्रांतिमयी कांति शांतिमयी, वर दे तू निष्काम ॥

अपरे आरती