ॐ जय यमुना माता,
हरि ॐ जय यमुना माता।
जो नहावे फल पावे
सुख दुःख की दाता॥
ॐ जय यमुना माता...॥
पावन श्रीयमुना जल
शीतल अगम बहै धारा।
जो जन शरण में आया
कर दिया निस्तारा॥
ॐ जय यमुना माता...॥
जो जन प्रातः ही उठकर
नित्य स्नान करे।
यम के त्रास न पावे
जो नित्य ध्यान करे॥
ॐ जय यमुना माता...॥
कलिकाल में महिमा
तुम्हारी अटल रही।
तुम्हारा बड़ा महातम
चारों वेद कही॥
ॐ जय यमुना माता...॥
आन तुम्हारे माता
प्रभु अवतार लियो।
नित्य निर्मल जल पीकर
कंस को मार दियो॥
ॐ जय यमुना माता...॥
नमो मात भय हरणी
शुभ मन्गल करणी।
मन बेचैन भया है
तुम बिन वैतरणी॥
ॐ जय यमुना माता...॥
ॐ जय यमुना माता,
हरि ॐ जय यमुना माता।
जो नहावे फल पावे
सुख दुःख की दाता॥
ॐ जय यमुना माता...॥



