ॐ जय बृहस्पति देवा,
जय बृहस्पति देवा।
छिन छिन भोग लगाऊँ,
कदली फल मेवा॥
ॐ जय बृहस्पति देवा॥
तुम पूर्ण परमात्मा,
तुम अन्तर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर,
तुम सबके स्वामी॥
ॐ जय बृहस्पति देवा॥
चरणामृत निज निर्मल,
सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक,
कृपा करो भर्ता॥
ॐ जय बृहस्पति देवा॥
तन, मन, धन अर्पण कर,
जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर,
आकर द्वार खड़े॥
ॐ जय बृहस्पति देवा॥
दीनदयाल दयानिधि,
भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता,
भव बन्धन हारी॥
ॐ जय बृहस्पति देवा॥
सकल मनोरथ दायक,
सब संशय तारो।
विषय विकार मिटाओ,
सन्तन सुखकारी॥
ॐ जय बृहस्पति देवा॥
जो कोई आरती तेरी
प्रेम सहित गावे।
जेष्टानन्द बन्द
सो सो निश्चय पावे॥
ॐ जय बृहस्पति देवा॥




