२६ नवंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया
भगवान नारायण

श्री लक्ष्मीनारायण आरती

आरतीभगवान नारायण8 पद
115%
शेयर करें

जय लक्ष्मी-विष्णो।

जय लक्ष्मीनारायण,

जय लक्ष्मी-विष्णो।

जय माधव, जय श्रीपति,

जय, जय, जय विष्णो॥

जय लक्ष्मी-विष्णो।

जय चम्पा सम-वर्णे

जय नीरदकान्ते।

जय मन्द स्मित-शोभे

जय अदभुत शान्ते॥

जय लक्ष्मी-विष्णो।

कमल वराभय-हस्ते

शङ्खादिकधारिन्।

जय कमलालयवासिनि

गरुडासनचारिन्॥

जय लक्ष्मी-विष्णो।

सच्चिन्मयकरचरणे

सच्चिन्मयमूर्ते।

दिव्यानन्द-विलासिनि

जय सुखमयमूर्ते॥

जय लक्ष्मी-विष्णो।

तुम त्रिभुवन की माता,

तुम सबके त्राता।

तुम लोक-त्रय-जननी,

तुम सबके धाता॥

जय लक्ष्मी-विष्णो।

तुम धन जन सुख

सन्तित जय देनेवाली।

परमानन्द बिधाता

तुम हो वनमाली॥

जय लक्ष्मी-विष्णो।

तुम हो सुमति घरों में,

तुम सबके स्वामी।

चेतन और अचेतन

के अन्तर्यामी॥

जय लक्ष्मी-विष्णो।

शरणागत हूँ मुझ पर

कृपा करो माता।

जय लक्ष्मी-नारायण

नव-मन्गल दाता॥

जय लक्ष्मी-विष्णो।

और आरती