२६ नवंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया

आरती श्री कुबेर जी की

आरतीभगवान कुबेर8 पद
115%
शेयर करें

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे,

स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे।

शरण पड़े भगतों के,

भण्डार कुबेर भरे॥

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,

स्वामी भक्त कुबेर बड़े।

दैत्य दानव मानव से,

कई-कई युद्ध लड़े॥

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

स्वर्ण सिंहासन बैठे,

सिर पर छत्र फिरे, स्वामी सिर पर छत्र फिरे।

योगिनी मंगल गावैं,

सब जय जय कार करैं॥

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

गदा त्रिशूल हाथ में,

शस्त्र बहुत धरे, स्वामी शस्त्र बहुत धरे।

दुख भय संकट मोचन,

धनुष टंकार करें॥

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

भाँति भाँति के व्यंजन बहुत बने,

स्वामी व्यंजन बहुत बने।

मोहन भोग लगावैं,

साथ में उड़द चने॥

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

बल बुद्धि विद्या दाता,

हम तेरी शरण पड़े, स्वामी हम तेरी शरण पड़े

अपने भक्त जनों के,

सारे काम संवारे॥

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

मुकुट मणी की शोभा,

मोतियन हार गले, स्वामी मोतियन हार गले।

अगर कपूर की बाती,

घी की जोत जले॥

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

यक्ष कुबेर जी की आरती,

जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे।

कहत प्रेमपाल स्वामी,

मनवांछित फल पावे॥

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे...॥

और आरती