२६ नवंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया

श्री चित्रगुप्त जी की आरती

आरतीभगवान चित्रगुप्त11 पद
115%
शेयर करें

ॐ जय चित्रगुप्त हरे,

स्वामी जय चित्रगुप्त हरे।

भक्त जनों के इच्छित,

फल को पूर्ण करे॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

विघ्न विनाशक मंगलकर्ता,

सन्तन सुखदायी।

भक्तन के प्रतिपालक,

त्रिभुवन यश छायी॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

रूप चतुर्भुज,

श्यामल मूरति, पीताम्बर राजै।

मातु इरावती,

दक्षिणा, वाम अङ्ग साजै॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

कष्ट निवारण, दुष्ट संहारण,

प्रभु अन्तर्यामी।

सृष्टि संहारण, जन दुःख हारण,

प्रकट हुये स्वामी॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

कलम, दवात, शङ्ख,

पत्रिका, कर में अति सोहै।

वैजयन्ती वनमाला,

त्रिभुवन मन मोहै॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

सिंहासन का कार्य सम्भाला,

ब्रह्मा हर्षाये।

तैंतीस कोटि देवता,

चरणन में धाये॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

नृपति सौदास, भीष्म पितामह,

याद तुम्हें कीन्हा।

वेगि विलम्ब न लायो,

इच्छित फल दीन्हा॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

दारा, सुत, भगिनी,

सब अपने स्वास्थ के कर्ता।

जाऊँ कहाँ शरण में किसकी,

तुम तज मैं भर्ता॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

बन्धु, पिता तुम स्वामी,

शरण गहूँ किसकी।

तुम बिन और न दूजा,

आस करूँ जिसकी॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

जो जन चित्रगुप्त जी की आरती,

प्रेम सहित गावैं।

चौरासी से निश्चित छूटैं,

इच्छित फल पावैं॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

न्यायाधीश बैकुण्ठ निवासी,

पाप पुण्य लिखते।

हम हैं शरण तिहारी,

आस न दूजी करते॥

ॐ जय चित्रगुप्त हरे...॥

और आरती