विघ्नहर्ता श्री गणेश प्रश्नावली • 64 अंक चक्र
श्री गणेश प्रश्नावली
प्रथम पूज्य ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश के 64 अंकों वाले पावन चक्र से नए कार्य, व्यापार, विद्या और संकट निवारण हेतु प्रत्यक्ष मार्गदर्शन प्राप्त करें।
श्री गणेश प्रश्नावली
हिन्दू धार्मिक शास्त्रों में भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है। यही कारण है कि समस्त प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है। गणेश जी ऋद्धि एवं सिद्धि के स्वामी तथा देवाधिदेव महादेव जी और माता पार्वती के लाडले पुत्र हैं। वेदों में भी गणपति को परब्रह्म कहा गया है। गणेश जी बुद्धि और ज्ञान के दाता हैं। प्रस्तुत 'गणेश प्रश्नावली' उन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है जो लंबे समय से किसी निर्णय पर नहीं पहुँच पा रहे हैं। यदि पूर्ण श्रद्धा एवं शुद्ध भाव से विघ्नहर्ता श्री गणेश का ध्यान करते हुए इस प्रश्नावली का उपयोग किया जाए, तो भगवान गणेश की कृपा से सर्वोत्तम समाधान प्राप्त होता है।
गणेश प्रश्नावली का उपयोग कैसे करें?
सर्वप्रथम शुद्ध तन-मन से भगवान श्री गणेश का मानसिक पूजन करें, फिर मन ही मन 11 बार "ॐ गं गणपतये नमः" मन्त्र का जप करें और अपना प्रश्न किसी कागज पर लिख लें। इसके बाद अपने दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली (अंगूठे के पास वाली उंगली) या कर्सर से इन 64 अंकों में से किसी भी एक अंक का स्पर्श करें। आपको अपनी समस्या का उचित समाधान प्राप्त हो जाएगा।
श्री गणेश यन्त्र (64 अंक चक्र)
मन में प्रश्न का ध्यान कर किसी भी अंक पर स्पर्श करें
प्रश्नावली के नियम:
- प्रश्न पूछते समय शरीर और मन को पूर्णतः शुद्ध एवं शांत रखें।
- एक ही प्रश्न को बार-बार न पूछें।
- एक व्यक्ति को एक दिन में तीन से अधिक प्रश्न नहीं पूछने चाहिए।