भगवान विष्णु (सृष्टि के पालनकर्ता और रक्षक)
त्रिमूर्ति के पालनकर्ता भगवान विष्णु: उनका परिवार, उनके पर्व, मूल मन्त्र, दशावतार और 24 अवतार, तथा उनके प्रमुख मन्दिर।

भगवान विष्णु के बारे में
भगवान विष्णु हिन्दू धर्म के सबसे महत्त्वपूर्ण देवताओं में से एक हैं। भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा के साथ वे हिन्दू धर्म की त्रिमूर्ति का अंग हैं। भगवान विष्णु ब्रह्माण्ड के पालनकर्ता और रक्षक हैं, जबकि भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा उसके संहारक और रचयिता हैं। भगवान विष्णु वैष्णव सम्प्रदाय के परम आराध्य देव हैं।
भगवान विष्णु का परिवार
भगवान विष्णु की पत्नी देवी लक्ष्मी हैं, जो धन और समृद्धि की देवी हैं। माना जाता है कि देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु के हृदय में निवास करती हैं और भगवान विष्णु की उपासना करने वाले भक्तों को भी धन और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। दक्षिण भारतीय परम्परा के अनुसार श्रीदेवी और भूदेवी भगवान विष्णु की दो अर्द्धांगिनियाँ हैं, इसीलिए कुछ चित्रों में भगवान विष्णु के दोनों ओर दो अर्द्धांगिनियाँ दर्शाई जाती हैं।
भगवान विष्णु क्षीर सागर, अर्थात् दूध के सागर, में निवास करते हैं और शेषनाग की शय्या पर विश्राम करते हैं। देवी लक्ष्मी का प्रिय फूल कमल भगवान विष्णु की नाभि से निकलता है और भगवान ब्रह्मा उसी फूल पर विराजमान होते हैं। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के 18 पुत्र हैं: देवसख, चिक्लीत, आनन्द, कर्दम, श्रीप्रद, जातवेद, अनुराग, संवाद, विजय, वल्लभ, मद, हर्ष, बल, तेज, दमक, सलिल, गुग्गुल और कुरुण्टक।
भगवान विष्णु के पर्व और व्रत
- एकादशी
- अनन्त चतुर्दशी
भगवान विष्णु का मन्त्र
उनके सबसे महत्त्वपूर्ण मन्त्रों में से एक, मूल मन्त्र:
ॐ नमो नारायणाय।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥
Om namo narayanaya|
Om namo bhagavate vasudevaya||
नारायण को नमस्कार। भगवान वासुदेव को नमस्कार।
भगवान विष्णु के अवतार: दशावतार
भगवान विष्णु के 10 प्रसिद्ध अवतार हैं, जो दशावतार कहलाते हैं:
- मत्स्य
- कूर्म
- वराह
- भगवान नृसिंह
- वामन
- परशुराम
- भगवान राम
- बलराम
- भगवान कृष्ण
- कल्कि
भगवान विष्णु के 24 अवतार
दशावतार सबसे लोकप्रिय सूची है, किन्तु 24 अवतारों की एक अन्य सूची भी विष्णु भक्तों में लोकप्रिय है:
- आदिपुरुष अवतार: सर्वश्रेष्ठ पुरुष
- सनत्कुमार: ब्रह्मा के मानसपुत्र
- वराह अवतार: शूकर अवतार
- नारद अवतार
- नर नारायण अवतार
- कपिल अवतार
- दत्तात्रेय अवतार: दत्त अवतार
- यज्ञ अवतार: प्रजापति और आकूति से जन्मे
- ऋषभ अवतार: ऋषभदेव
- पृथु अवतार
- मत्स्य अवतार: मछली का अवतार
- कूर्म अवतार: कछुए का अवतार
- धन्वन्तरि अवतार: चिकित्सा के स्वामी
- मोहिनी अवतार: अत्यन्त मोहक स्त्री के रूप में अवतार
- नृसिंह अवतार: आधा मनुष्य, आधा सिंह
- वामन अवतार: बौने ब्राह्मण का रूप
- परशुराम अवतार
- व्यास अवतार: वेद व्यास
- श्री राम अवतार
- बलराम अवतार
- श्री कृष्ण अवतार
- बुद्ध अवतार
- हयग्रीव अवतार: घोड़े के मुख वाला अवतार
- हंस अवतार: हंस के रूप में अवतार
- कल्कि अवतार: कलियुग के अन्त में विष्णु कल्कि के रूप में जन्म लेंगे
भगवान विष्णु के मन्दिर
- पद्मनाभस्वामी मन्दिर, तिरुवनन्तपुरम
- श्री रंगनाथस्वामी मन्दिर, श्रीरंगम
- जगन्नाथ मन्दिर, पुरी
- बद्रीनाथ मन्दिर, बद्रीनाथ
- दशावतार मन्दिर, देवगढ़
संबंधित पृष्ठ
सत्यनारायण पूजा विधिभगवान विष्णु की सत्यनारायण पूजा, चरण-दर-चरण।
विष्णु दशावतारभगवान विष्णु के दस अवतार और उनके दिन।
विष्णु के चौबीस अवतारभगवान विष्णु के 24 अवतार।
एकादशी तिथियाँकिसी भी वर्ष में एकादशी व्रत की तिथियाँ।
विष्णु चालीसाविष्णु की स्तुति में चालीस चौपाइयाँ।
पुरुष सूक्तपुरुष का वैदिक स्तोत्र।
विष्णु गायत्री मन्त्रविष्णु का गायत्री मन्त्र।
देवी लक्ष्मीभगवान विष्णु की अर्द्धांगिनी।