२६ नोव्हेंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया

श्री खाटू श्यामजी की आरती

आरतीखाटू श्याम9 कडवी
115%
शेअर करा

ॐ जय श्री श्याम हरे,

बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत,

अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

रतन जड़ित सिंहासन,

सिर पर चंवर ढुरे।

तन केसरिया बागो,

कुण्डल श्रवण पड़े॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

गल पुष्पों की माला,

सिर पर मुकुट धरे।

खेवत धूप अग्नि पर,

दीपक ज्योति जले॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

मोदक खीर चूरमा,

सुवरण थाल भरे।

सेवक भोग लगावत,

सेवा नित्य करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

झांझ कटोरा और घड़ि़यावल,

शंख मृदंग धुरे।

भक्त आरती गावे,

जय-जयकार करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

जो ध्यावे फल पावे,

सब दुःख से उबरे।

सेवक जन निज मुख से,

श्री श्याम-श्याम उचरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

'श्री श्याम बिहारीजी' की आरती,

जो कोई नर गावे।

कहत भक्त जन,

मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

तन मन धन सब कुछ है तेरा,

हो बाबा सब कुछ है तेरा।

तेरा तुझको अर्पण,

क्या लोग मेरा॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

जय श्री श्याम हरे,

बाबा जी श्री श्याम हरे।

निज भक्तों के तुमने,

पूरण काज करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे॥

आणखी आरती