२६ नोव्हेंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया

एकादशी माता की आरती

आरतीएकादशी माता15 कडवी
115%
शेअर करा

ॐ जय एकादशी, जय एकादशी,

जय एकादशी माता।

विष्णु पूजा व्रत को धारण कर,

शक्ति मुक्ति पाता॥

ॐ जय एकादशी...॥

तेरे नाम गिनाऊं देवी,

भक्ति प्रदान करनी।

गण गौरव की देनी माता,

शास्त्रों में वरनी॥

ॐ जय एकादशी...॥

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना,

विश्वतारनी जन्मी।

शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा,

मुक्तिदाता बन आई॥

ॐ जय एकादशी...॥

पौष के कृष्णपक्ष की,

सफला नामक है।

शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा,

आनन्द अधिक रहै॥

ॐ जय एकादशी...॥

नाम षटतिला माघ मास में,

कृष्णपक्ष आवै।

शुक्लपक्ष में जया, कहावै,

विजय सदा पावै॥

ॐ जय एकादशी...॥

विजया फागुन कृष्णपक्ष में

शुक्ला आमलकी।

पापमोचनी कृष्ण पक्ष में,

चैत्र महाबलि की॥

ॐ जय एकादशी...॥

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा,

धन देने वाली।

नाम वरूथिनी कृष्णपक्ष में,

वैसाख माह वाली॥

ॐ जय एकादशी...॥

शुक्ल पक्ष में होय

मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी।

नाम निर्जला सब सुख करनी,

शुक्लपक्ष रखी॥

ॐ जय एकादशी...॥

योगिनी नाम आषाढ में जानों,

कृष्णपक्ष करनी।

देवशयनी नाम कहायो,

शुक्लपक्ष धरनी॥

ॐ जय एकादशी...॥

कामिका श्रावण मास में आवै,

कृष्णपक्ष कहिए।

श्रावण शुक्ला होय

पवित्रा आनन्द से रहिए॥

ॐ जय एकादशी...॥

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की,

परिवर्तिनी शुक्ला।

इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में,

व्रत से भवसागर निकला॥

ॐ जय एकादशी...॥

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में,

आप हरनहारी।

रमा मास कार्तिक में आवै,

सुखदायक भारी॥

ॐ जय एकादशी...॥

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की,

दुखनाशक मैया।

पावन मास में करूं

विनती पार करो नैया॥

ॐ जय एकादशी...॥

परमा कृष्णपक्ष में होती,

जन मंगल करनी।

शुक्ल मास में होय

पद्मिनी दुख दारिद्र हरनी॥

ॐ जय एकादशी...॥

जो कोई आरती एकादशी की,

भक्ति सहित गावै।

जन गुरदिता स्वर्ग का वासा,

निश्चय वह पावै॥

ॐ जय एकादशी...॥

आणखी आरती