२६ नोव्हेंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया
भगवान शिव

शिवजी की आरती

आरतीभगवान शिव12 कडवी
115%
शेअर करा

ॐ जय शिव ओंकारा,

स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,

अर्द्धांगी धारा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन

पञ्चानन राजे।

हंसासन गरूड़ासन

वृषवाहन साजे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज

दसभुज अति सोहे।

त्रिगुण रूप निरखते

त्रिभुवन जन मोहे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला

मुण्डमाला धारी।

त्रिपुरारी कंसारी

कर माला धारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर

बाघम्बर अंगे।

सनकादिक गरुणादिक

भूतादिक संगे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु

चक्र त्रिशूलधारी।

सुखकारी दुखहारी

जगपालन कारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव

जानत अविवेका।

प्रणवाक्षर मध्ये

ये तीनों एका॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी व सावित्री

पार्वती संगा।

पार्वती अर्द्धांगी,

शिवलहरी गंगा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती,

शंकर कैलासा।

भांग धतूर का भोजन,

भस्मी में वासा॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंगा बहत है,

गल मुण्डन माला।

शेष नाग लिपटावत,

ओढ़त मृगछाला॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ,

नन्दी ब्रह्मचारी।

नित उठ दर्शन पावत,

महिमा अति भारी॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरती

जो कोइ नर गावे।

कहत शिवानन्द स्वामी,

मनवान्छित फल पावे॥

ॐ जय शिव ओंकारा॥

आणखी आरती