२६ नोव्हेंबर•कृष्ण पक्ष द्वितीया
सरस्वती माता

सरस्वती माता आरती

आरतीसरस्वती माता7 कडवीरचयिता:Traditional
115%
शेअर करा

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता ।

सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ॥

जय सरस्वती माता ॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी ।

सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥

जय सरस्वती माता ॥

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला ।

शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ॥

जय सरस्वती माता ॥

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया ।

पैठि मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥

जय सरस्वती माता ॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो ।

मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो ॥

जय सरस्वती माता ॥

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो ।

ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥

जय सरस्वती माता ॥

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे ।

हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे ॥

आणखी आरती