जय पार्वती माता, जय पार्वती माता ।
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता ॥
जय पार्वती माता ॥
अरिकुल पद्म विनासनी, जय सेवक त्राता ।
जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता ॥
जय पार्वती माता ॥
सिंह को वाहन साजे, कुण्डल है साथा ।
देव वधू जहँ गावत, नृत्य करत ता था ॥
जय पार्वती माता ॥
सतयुग शील सुसुन्दर, नाम सती कहलाता ।
हेमांचल घर जन्मी, सखियन रंगराता ॥
जय पार्वती माता ॥
शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्याता ।
सहस भुजा तनु धरिके, चक्र लियो हाथा ॥
जय पार्वती माता ॥
सृष्टि रूप तुही जननी, शिव संग रंगराता ।
नन्दी भृंगी बीन लही, सारा मदमाता ॥
जय पार्वती माता ॥
देवन अरज करत हम, चित को लाता ।
गावत दे दे ताली, मन में रंगराता ॥
जय पार्वती माता ॥
श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता ।
सदा सुखी रहता, सुख सम्पत्ति पाता ॥



