२७ नोव्हेंबर•कृष्ण पक्ष तृतीया
भगवान शनिदेव

श्री शनिदेव आरती

आरतीभगवान शनिदेव5 कडवीरचयिता:Traditional
115%
शेअर करा

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी ।

सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी ॥

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी ॥

श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी ।

नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी ॥

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी ॥

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी ।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी ॥

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी ॥

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी ।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी ॥

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी ॥

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी ।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ॥

आणखी आरती