# बरसाने की होली – गीतम्

> बरसाने की होली: राधा कृष्णसमर्पितम्, “फाग खेलन बरसाने आए हैं” इत्यारभ्य। सम्पूर्णं पाठ्यं स्वभाषायां पठत।

Source: https://www.hinducalendar.today/sa/lyrics/festivals/holi/barsane-ki-holi

115%

[विभजत](https://wa.me/?text=%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fsa%2Flyrics%2Ffestivals%2Fholi%2Fbarsane-ki-holi)

ॐ

१

फाग खेलन बरसाने आए हैं ,

नटवर नन्दकिशोर ।

घेर लईं सब गली रंगीली ,

छाय रही छबि छटा रंगीली ।

जिन ढप-ढोल मृदंग बजाए हैं ,

बंशी की घनघोर ॥

२

जुर-मिलि कैं सब सखियाँ आईं ,

उमड़ि घटा अम्बर में छाई ।

जिन अबीर-गुलाल उड़ाए हैं ,

मारत भरि-भरि झोर ।

फाग खेलन बरसाने …॥

३

लै रहे चोट ग्वाल ढालन पै ,

केसर-कीच मलें गालन पै ।

जिन हरियल बाँस मँगाए हैं ,

चलन लगे चहुँ ओर ।

फाग खेलन बरसाने …॥

४

भई अबीर घोर अँधियारी ,

दीखत नाहिं नर अरु नारी ।

जिन राधे सैन चलाए हैं ,

पकरे माखन चोर ।

फाग खेलन बरसाने …॥

५

जो लाला घर जानौ चाहौ ,

तो होरी कौ फगुआ लाऔ ।

जिन श्याम ने सखा बुलाए हैं ,

बाँटत भरि-भरि झोर ।

फाग खेलन बरसाने …॥

६

राधे जू के हा-हा खाऔ ,

सब सखियन के घर पहुँचाऔ ।

जिन 'घासीराम' कथा गाए हैं ,

भयौ कविता कौ छोर ।

फाग खेलन बरसाने …॥

~ फाग खेलन बरसाने आए हैं , नटवर नन्दकिशोर ॥ ~
