# आरती श्री जाहरवीर जी की – गीतम्

> आरती श्री जाहरवीर जी की: श्री जाहरवीरसमर्पितम्, “जय जय जाहरवीर हरे” इत्यारभ्य। सम्पूर्णं पाठ्यं स्वभाषायां पठत।

Source: https://www.hinducalendar.today/sa/lyrics/aarti/shri-jaharveer/shri-jaharveer-aarti

115%

[विभजत](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fsa%2Flyrics%2Faarti%2Fshri-jaharveer%2Fshri-jaharveer-aarti)

ॐ

१

जय जय जाहरवीर हरे,

जय जय गूगा वीर हरे

धरती पर आ करके

भक्तों के दुख दूर करे॥

~ जय जय जाहरवीर हरे॥ ~

२

जो कोई भक्ति करे प्रेम से

हाँ जी करे प्रेम से

भागे दुख परे विघ्न हरे,

मंगल के दाता तन का कष्ट हरे।

~ जय जय जाहरवीर हरे॥ ~

३

जेवर राव के पुत्र कहाये

रानी बाछल माता

बागड़ जन्म लिया वीर ने

जय-जयकार करे॥

~ जय जय जाहरवीर हरे॥ ~

४

धर्म की बेल बढ़ाई निश दिन

तपस्या रोज करे

दुष्ट जनों को दण्ड दिया

जग में रहे आप खरे॥

~ जय जय जाहरवीर हरे॥ ~

५

सत्य अहिंसा का व्रत धारा

झूठ से आप डरे

वचन भंग को बुरा समझकर

घर से आप निकरे॥

~ जय जय जाहरवीर हरे॥ ~

६

माड़ी में तुम करी तपस्या

अचरज सभी करे

चारों दिशा में भक्त आ रहे

आशा लिए उतरे॥

~ जय जय जाहरवीर हरे॥ ~

७

भवन पधारो अटल क्षत्र कह

भक्तों की सेवा करे

प्रेम से सेवा करे जो कोई

धन के भण्डार भरे॥

~ जय जय जाहरवीर हरे॥ ~

८

तन मन धन अर्पण करके

भक्ति प्राप्त करे

भादों कृष्ण नौमी के दिन

पूजन भक्ति करे॥

~ जय जय जाहरवीर हरे॥ ~
