# श्री राम रघुवीर आरती – गीतम्

> श्री राम रघुवीर आरती: श्री रामसमर्पितम्, “ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन” इत्यारभ्य। सम्पूर्णं पाठ्यं स्वभाषायां पठत।

Source: https://www.hinducalendar.today/sa/lyrics/aarti/shree-rama/shri-rama-raghuvira-aarti

115%

[विभजत](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%20%E0%A4%B0%E0%A4%98%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%B0%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fsa%2Flyrics%2Faarti%2Fshree-rama%2Fshri-rama-raghuvira-aarti)

ॐ

१

ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन।

हरण दुखदुन्द गोविन्द आनन्दघन॥

~ ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन॥ ~

२

अचर चर रुप हरि, सर्वगत, सर्वदा

बसत, इति बासना धूप दीजै।

दीप निजबोधगत कोह-मद-मोह-तम

प्रौढ़ अभिमान चित्तवृत्ति छीजै॥

~ ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन॥ ~

३

भाव अतिशय विशद प्रवर नैवेद्य शुभ

श्रीरमण परम सन्तोषकारी।

प्रेम-ताम्बूल गत शूल सन्शय सकल,

विपुल भव-बासना-बीजहारी॥

~ ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन॥ ~

४

अशुभ-शुभ कर्म घृतपूर्ण दशवर्तिका,

त्याग पावक, सतोगुण प्रकासं।

भक्ति-वैराग्य-विज्ञान दीपावली,

अर्पि नीराजनं जगनिवासं॥

~ ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन॥ ~

५

बिमल हृदि-भवन कृत शान्ति-पर्यंक शुभ,

शयन विश्राम श्रीरामराया।

क्षमा-करुणा प्रमुख तत्र परिचारिका,

यत्र हरि तत्र नहिं भेद-माया॥

~ ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन॥ ~

६

आरती-निरत सनकादि, श्रुति, शेष, शिव,

देवरिषि, अखिलमुनि तत्त्व-दरसी।

करै सोइ तरै, परिहरै कामादि मल,

वदति इति अमलमति दास तुलसी॥

~ ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन॥ ~
