# कुंज बिहारी आरती – गीतम्

> कुंज बिहारी आरती: भगवान कृष्णसमर्पितम्, “आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की” इत्यारभ्य। सम्पूर्णं पाठ्यं स्वभाषायां पठत।

Source: https://www.hinducalendar.today/sa/lyrics/aarti/lord-krishna/kunj-bihari-aarti

115%

[विभजत](https://wa.me/?text=%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fsa%2Flyrics%2Faarti%2Flord-krishna%2Fkunj-bihari-aarti)

ॐ

~ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ ~

१

गले में बैजन्ती माला, बजावै मुरली मधुर बाला ।

श्रवण में कुण्डल झलकाला, नन्द के आनन्द नन्दलाला ।

गगन सम अंग कान्ति काली, राधिका चमक रही आली ।

लतन में ठाढ़े बनमाली; भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चन्द्र सी झलक;

ललित छवि श्यामा प्यारी की ॥

~ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ ~

२

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं ।

गगन सों सुमन रासि बरसै; बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग;

अतुल रति गोप कुमारी की ॥

~ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ ~

३

जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्रीगंगा ।

स्मरन ते होत मोह भंगा; बसी शिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच;

चरन छवि श्रीबनवारी की ॥

~ आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ ~

४

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृन्दावन बेनू ।

चहुँ दिसि गोपि ग्वाल धेनू; हँसत मृदु मन्द, चाँदनी चन्द, कटत भव फन्द;

टेर सुन दीन भिखारी की ॥
