# दुर्गा माता आरती – गीतम्

> दुर्गा माता आरती: दुर्गा मातासमर्पितम्, “जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी” इत्यारभ्य। सम्पूर्णं पाठ्यं स्वभाषायां पठत।

Source: https://www.hinducalendar.today/sa/lyrics/aarti/durga-mata/durga-mata-aarti

115%

[विभजत](https://wa.me/?text=%E0%A4%A6%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A4%BE%20%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fsa%2Flyrics%2Faarti%2Fdurga-mata%2Fdurga-mata-aarti)

ॐ

१

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

२

माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोऊ नैना, चन्द्रवदन नीको ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

३

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै ।

रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

४

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी ।

सुर-नर मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

५

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।

कोटिक चन्द्र दिवाकर, राजत सम ज्योति ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

६

शुम्भ निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

७

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे ।

मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

८

ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी ।

आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

९

चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरू ।

बाजत ताल मृदंगा, और बाजत डमरू ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

१०

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता ।

भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

११

भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी ।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

१२

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।

श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति ॥

~ ॐ जय अम्बे गौरी ॥ ~

१३

श्री अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावै ।

कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै ॥
