# श्री बगलामुखी माता जी की आरती – गीतम्

> श्री बगलामुखी माता जी की आरती: बगलामुखी मातासमर्पितम्, “जय जय श्री बगलामुखी माता” इत्यारभ्य। सम्पूर्णं पाठ्यं स्वभाषायां पठत।

Source: https://www.hinducalendar.today/sa/lyrics/aarti/bagalamukhi-mata/bagalamukhi-mata-aarti

115%

[विभजत](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%AC%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fsa%2Flyrics%2Faarti%2Fbagalamukhi-mata%2Fbagalamukhi-mata-aarti)

ॐ

१

जय जय श्री बगलामुखी माता,

आरति करहुँ तुम्हारी। x2

पीत वसन तन पर तव सोहै,

कुण्डल की छबि न्यारी॥

कर-कमलों में मुद्गर धारै,

अस्तुति करहिं सकल नर-नारी॥

~ जय जय श्री बगलामुखी माता...। ~

२

चम्पक माल गले लहरावे,

सुर नर मुनि जय जयति उचारी॥

त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब,

भक्ति सदा तव है सुखकारी॥

~ जय जय श्री बगलामुखी माता...। ~

३

पालत हरत सृजत तुम जग को,

सब जीवन की हो रखवारी॥

मोह निशा में भ्रमत सकल जन,

करहु हृदय महँ, तुम उजियारी॥

~ जय जय श्री बगलामुखी माता...। ~

४

तिमिर नशावहु ज्ञान बढ़ावहु,

अम्बे तुमही हो असुरारी॥

सन्तन को सुख देत सदा ही,

सब जन की तुम प्राण पियारी॥

~ जय जय श्री बगलामुखी माता...। ~

५

तव चरणन जो ध्यान लगावै,

ताको हो सब भव-भयहारी॥

प्रेम सहित जो करहिं आरती,

ते नर मोक्षधाम अधिकारी॥

~ जय जय श्री बगलामुखी माता...। ~

६

बगलामुखी की आरती,

पढ़ै सुनै जो कोय।

विनती कुलपति मिश्र की,

सुख-सम्पति सब होय॥
