# कन्या पूजन 2026: हलवा, पूड़ी और चने के बिना क्यों अधूरी मानी जाती है मां दुर्गा की पूजा?

> शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन (Kanya Pujan 2026) में पूड़ी, हलवा और काले चने का प्रसाद चढ़ाया जाता है। यह भोजन मां दुर्गा की भक्ति, कृतज्ञता और पोषण के साथ-साथ मिठास, शक्ति व समृद्धि का प्रतीक है।

Source: https://www.hinducalendar.today/posts/kanya-pujan-halwa-puri-chana-significance

प्रकाशित: Friday, 16 October 2026

2 मिनट में पढ़ें

शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन (Kanya Pujan 2026) में पूड़ी, हलवा और काले चने का प्रसाद चढ़ाया जाता है। यह भोजन मां दुर्गा की भक्ति, कृतज्ञता और पोषण के साथ-साथ मिठास, शक्ति व समृद्धि का प्रतीक है। उत्तर भारत में इस पारंपरिक भोजन को तैयार करना कन्या पूजा का एक अहम हिस्सा माना जाता है।

## कन्या पूजन में हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद क्यों चढ़ाया जाता है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को मां दुर्गा की दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक मानकर पूजा-अर्चना की जाती है। पारंपरिक प्रार्थना के बाद भक्त उन्हें प्रसाद के रूप में भोजन परोसते हैं, जिससे मां दुर्गा के प्रति भक्ति और कृतज्ञता जाहिर होती है। हलवा, पूरी और काले चने का यह खास संयोजन उत्तर भारतीय घरों में काफी लोकप्रिय है क्योंकि यह प्रसाद अन्न दान यानी भोजन देने के पारंपरिक मूल्य को भी दर्शाता है।

## अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन का क्या महत्व है?

शारदीय नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि के मौके पर कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। इस दौरान छोटी-छोटी कन्याओं को पूरी, हलवा और काले चने का प्रसाद खिलाया जाता है। इस दिन लड़कियों को माता रानी का स्वरूप मानकर उनकी सच्चे मन से सेवा की जाती है और श्रद्धा, स्नेह व सम्मान के साथ भोजन खिलाया जाता है।

## कन्या पूजन में हलवा, पूड़ी और चना किसका प्रतीक है?

कन्या पूजन में बनने वाला सूजी, घी और चीनी से तैयार किया गया हलवा मिठास और उत्सव का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा हलवा, पूड़ी और चना मां दुर्गा का सबसे प्रिय प्रसाद माना जाता है जो पूरी तरह शुद्ध, सात्विक और पवित्र होता है। **चना** जिसे शक्ति और ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है और **पूड़ी** समृद्धि व संतुष्टि का प्रतीक मानी जाती है।

## मौसम के हिसाब से प्रसाद का क्या महत्व है?

शारदीय नवरात्र आमतौर पर सितंबर-अक्टूबर महीने में आती है जब मौसम में बदलाव देखने को मिलता है और सर्दियों की शुरुआत होने लगती है। ऐसे में शरीर को गर्म रखने वाला खाना बेहद जरूरी माना जाता है। चना, पूरी और गर्म हलवा न सिर्फ पौष्टिक भोजन है, बल्कि शरीर में गर्मी और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

> शुभ मुहूर्त और नियम

> क्षेत्रीय रीति-रिواजों और पारिवारिक मान्यताओं के मुताबिक भोजन और अनुष्ठान अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ परिवारों में इस दिन फल, मिठाई या अन्य तरह के प्रसाद भी चढ़ाए जाते हैं।

## यह भी देखें

- [महानवमी: तिथि और पूजा](https://www.hinducalendar.today/festivals/maha-navami)
- [आज का चौघड़िया](https://www.hinducalendar.today/muhurat/choghadiya)
- [आज का पंचांग](https://www.hinducalendar.today/dainika-panchang)

## और पढ़ें

- [नवरात्र कन्या भोज में बटुक को शामिल करने की परंपरा क्यों है?](https://www.hinducalendar.today/posts/navratri-kanya-bhoj-batuk-tradition-significance)
- [शारदीय नवरात्र 2026: मां दुर्गा को क्यों सबसे प्रिय है लाल गुड़हल?](https://www.hinducalendar.today/posts/sharadiya-navratri-2026-why-red-hibiscus-is-dear-to-maa-durga)
- [कन्या पूजन 2026: अष्टमी और नवमी की सही तिथि, मुहूर्त और विधि](https://www.hinducalendar.today/posts/kanya-pujan-2026-muhurat-vidhi)
- [दुर्गा अष्टमी 2026: शारदीय नवरात्र अष्टमी हवन में जरूर दें इन 3 चीजों की आहुति](https://www.hinducalendar.today/posts/durga-ashtami-hawan-offerings-2026)
- [दुर्गा पूजा की मूर्ति में मां की आंखें क्यों होती हैं खास? चक्षुदान परंपरा का रहस्य](https://www.hinducalendar.today/posts/durga-puja-idol-eyes-chakshudan-tradition-mystery)
- [कब से शुरू होगा कार्तिक माह 2026? जानें सही तिथि और महत्व](https://www.hinducalendar.today/posts/kartik-month-2026-start-date-significance)

Share:

[More daily updates](https://www.hinducalendar.today/)

## Today's Vedic Glance

Oct 16

Tithi: Shukla Shashthi

Nakshatra: Jyeshtha

Abhijit Muhurat: 11:37 AM – 12:23 PM

Rahu Kaal: 10:33 AM – 12:00 PM

[View Full Daily Panchang →](https://www.hinducalendar.today/dainika-panchang)

Vedic Timings Drik

## Check Shubha Choghadiya & Rahu Kaal

Plan meetings, journeys, and daily undertakings according to auspicious planetary hours.

[Open Choghadiya Table](https://www.hinducalendar.today/muhurat/choghadiya)
