# आरती देवी सिद्धिदात्री जी की – बोल

> आरती देवी सिद्धिदात्री जी की: देवी सिद्धिदात्री यांना समर्पित, “जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता” ने सुरुवात. संपूर्ण पाठ तुमच्या भाषेत वाचा.

Source: https://www.hinducalendar.today/mr/lyrics/aarti/navdurga/siddhidatri/devi-siddhidatri-aarti

115%

[शेअर करा](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fmr%2Flyrics%2Faarti%2Fnavdurga%2Fsiddhidatri%2Fdevi-siddhidatri-aarti)

ॐ

१

जय सिद्धिदात्री माँ तू सिद्धि की दाता।

तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता॥

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।

तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि॥

२

कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।

जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम॥

तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।

तू जगदम्बे दाती तू सर्वसिद्धि है॥

३

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।

तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो॥

तू सब काज उसके करती है पूरे।

कभी काम उसके रहे ना अधूरे॥

४

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।

रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया॥

सर्वसिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।

जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली॥

५

हिमाचल है पर्वत जहाँ वास तेरा।

महा नन्दा मन्दिर में है वास तेरा॥

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।

भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता॥
