# श्री गोपाल की आरती – बोल

> श्री गोपाल की आरती: भगवान कृष्ण यांना समर्पित, “आरती जुगल किशोर की कीजै” ने सुरुवात. संपूर्ण पाठ तुमच्या भाषेत वाचा.

Source: https://www.hinducalendar.today/mr/lyrics/aarti/lord-krishna/shri-gopala-aarti

115%

[शेअर करा](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B2%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fmr%2Flyrics%2Faarti%2Flord-krishna%2Fshri-gopala-aarti)

ॐ

१

आरती जुगल किशोर की कीजै,

राधे धन न्यौछावर कीजै। x2

रवि शशि कोटि बदन की शोभा,

ताहि निरखि मेरा मन लोभा।

~ आरती जुगल किशोर की कीजै...। ~

२

गौर श्याम मुख निरखत रीझै,

प्रभु को स्वरुप नयन भर पीजै।

कंचन थार कपूर की बाती,

हरि आये निर्मल भई छाती।

~ आरती जुगल किशोर की कीजै...। ~

३

फूलन की सेज फूलन की माला,

रतन सिंहासन बैठे नन्दलाला।

मोर मुकुट कर मुरली सोहै,

नटवर वेष देखि मन मोहै।

~ आरती जुगल किशोर की कीजै...। ~

४

आधा नील पीत पटसारी,

कुञ्ज बिहारी गिरिवरधारी।

श्री पुरुषोत्तम गिरवरधारी,

आरती करें सकल ब्रजनारी।

~ आरती जुगल किशोर की कीजै...। ~

५

नन्द लाला वृषभानु किशोरी,

परमानन्द स्वामी अविचल जोरी।

आरती जुगल किशोर की कीजै,

राधे धन न्यौछावर कीजै।

~ आरती जुगल किशोर की कीजै...। ~
