# श्री भैरव आरती – बोल

> श्री भैरव आरती: भगवान भैरव यांना समर्पित, “सुनो जी भैरव लाड़िले” ने सुरुवात. संपूर्ण पाठ तुमच्या भाषेत वाचा.

Source: https://www.hinducalendar.today/mr/lyrics/aarti/lord-bhairava/shri-bhairava-aarti

115%

[शेअर करा](https://wa.me/?text=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%AD%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A4%B5%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fmr%2Flyrics%2Faarti%2Flord-bhairava%2Fshri-bhairava-aarti)

ॐ

१

सुनो जी भैरव लाड़िले,

कर जोड़ कर विनती करूँ।

कृपा तुम्हारी चाहिए,

मैं ध्यान तुम्हारा ही धरूँ।

मैं चरण छुता आपके,

अर्जी मेरी सुन लीजिये॥

~ सुनो जी भैरव लाड़िले॥ ~

२

मैं हूँ मति का मन्द,

मेरी कुछ मदद तो कीजिये।

महिमा तुम्हारी बहुत,

कुछ थोड़ी सी मैं वर्णन करूँ॥

~ सुनो जी भैरव लाड़िले॥ ~

३

करते सवारी स्वान की,

चारों दिशा में राज्य है।

जितने भूत और प्रेत,

सबके आप ही सरताज हैं॥

~ सुनो जी भैरव लाड़िले॥ ~

४

हथियार हैं जो आपके,

उसका क्या वर्णन करूँ।

माता जी के सामने तुम,

नृत्य भी करते सदा॥

~ सुनो जी भैरव लाड़िले॥ ~

५

गा गा के गुण अनुवाद से,

उनको रिझाते हो सदा।

एक सांकली है आपकी,

तारीफ उसकी क्या करूँ॥

~ सुनो जी भैरव लाड़िले॥ ~

६

बहुत सी महिमा तुम्हारी,

मेंहदीपुर सरनाम है।

आते जगत के यात्री,

बजरंग का स्थान है॥

~ सुनो जी भैरव लाड़िले॥ ~

७

श्री प्रेतराज सरकार के,

मैं शीश चरणों में धरूँ।

निशदिन तुम्हारे खेल से,

माताजी खुश रहें॥

~ सुनो जी भैरव लाड़िले॥ ~

८

सिर पर तुम्हारे हाथ रख कर,

आशीर्वाद देती रहें।

कर जोड़ कर विनती करूँ,

अरु शीश चरणों में धरूँ॥

~ सुनो जी भैरव लाड़िले॥ ~
