# महाकाली माता आरती – बोल

> महाकाली माता आरती: काली माता यांना समर्पित, “मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े” ने सुरुवात. संपूर्ण पाठ तुमच्या भाषेत वाचा.

Source: https://www.hinducalendar.today/mr/lyrics/aarti/kali-mata/mahakali-mata-aarti

115%

[शेअर करा](https://wa.me/?text=%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fmr%2Flyrics%2Faarti%2Fkali-mata%2Fmahakali-mata-aarti)

ॐ

१

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े ।

पान सुपारी ध्वजा नारियल, ले ज्वाला तेरी भेंट धरे ॥

~ सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥ ~

२

सुन जगदम्बे न कर विलम्बे, संतन के भंडार भरे ।

सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, जय काली कल्याण करे ॥

~ सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥ ~

३

बुद्धि विधाता तू जग माता, मेरा कारज सिद्ध करे ।

चरण कमल का लिया आसरा, शरण तुम्हारी आन पड़े ।

जब-जब भीड़ पड़ी भक्तन पर, तब-तब आय सहाय करे ॥

~ सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥ ~

४

गुरु के वार सकल जग मोह्यो, तरुणी रूप अनूप धरे ।

माता होकर पुत्र खिलावे, कहीं भार्या भोग करे ।

शुक्र सुखदाई सदा सहाई, संत खड़े जयकार करे ॥

~ सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥ ~

५

ब्रह्मा विष्णु महेश फल लिए, भेंट तेरे द्वार खड़े ।

अटल सिंहासन बैठी माता, सिर सोने का छत्र फिरे ।

वार शनिश्चर कुमकुम बरणो, जब लुंकड़ पर हुकुम करे ॥

~ सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥ ~

६

खड्ग खप्पर त्रिशूल हाथ लिए, रक्तबीज को भस्म करे ।

शुम्भ निशुम्भ को क्षण में मारे, महिषासुर को पकड़ दले ।

आदित वारी आदि भवानी, जन अपने को कष्ट हरे ॥

~ सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥ ~

७

कुपित होय कर दानव मारे, चण्डमुण्ड सब चूर करे ।

जब तुम देखी दया रूप हो, पल में संकट दूर करे ।

सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता, जन की अर्ज कबूल करे ॥

~ सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥ ~

८

सात बार की महिमा बरनी, सब गुण कौन बखान करे ।

सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी, अटल भवन में राज्य करे ।

दर्शन पावें मंगल गावें, सिद्ध साधक तेरी भेंट धरे ॥

~ सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली, मैया जय काली कल्याण करे ॥ ~

९

ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे, शिव शंकर हरि ध्यान धरे ।

इन्द्र कृष्ण तेरी करे आरती, चंवर कुबेर डुलाय रहे ।

जय जननी जय मातु भवानी, अटल भवन में राज्य करे ॥
