# आरती श्री अम्बा जी – बोल

> आरती श्री अम्बा जी: अम्बे माता यांना समर्पित, “जय अम्बे गौरी” ने सुरुवात. संपूर्ण पाठ तुमच्या भाषेत वाचा.

Source: https://www.hinducalendar.today/mr/lyrics/aarti/ambe-mata/ambe-mata-aarti

115%

[शेअर करा](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%85%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%BE%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fmr%2Flyrics%2Faarti%2Fambe-mata%2Fambe-mata-aarti)

ॐ

१

जय अम्बे गौरी,

मैया जय श्यामा गौरी।

तुमको निशिदिन ध्यावत,

हरि ब्रह्मा शिवरी॥

~ जय अम्बे गौरी ~

२

माँग सिन्दूर विराजत,

टीको मृगमद को।

उज्जवल से दोउ नैना,

चन्द्रवदन नीको॥

~ जय अम्बे गौरी ~

३

कनक समान कलेवर,

रक्ताम्बर राजै।

रक्तपुष्प गल माला,

कण्ठन पर साजै॥

~ जय अम्बे गौरी ~

४

केहरि वाहन राजत,

खड्ग खप्परधारी।

सुर-नर-मुनि-जन सेवत,

तिनके दुखहारी॥

~ जय अम्बे गौरी ~

५

कानन कुण्डल शोभित,

नासाग्रे मोती।

कोटिक चन्द्र दिवाकर,

सम राजत ज्योति॥

~ जय अम्बे गौरी ~

६

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे,

महिषासुर घाती।

धूम्र विलोचन नैना,

निशिदिन मदमाती॥

~ जय अम्बे गौरी ~

७

चण्ड-मुण्ड संहारे,

शोणित बीज हरे।

मधु-कैटभ दोउ मारे,

सुर भयहीन करे॥

~ जय अम्बे गौरी ~

८

ब्रहमाणी रुद्राणी

तुम कमला रानी।

आगम-निगम-बखानी,

तुम शिव पटरानी॥

~ जय अम्बे गौरी ~

९

चौंसठ योगिनी मंगल गावत,

नृत्य करत भैरूँ।

बाजत ताल मृदंगा,

अरु बाजत डमरु॥

~ जय अम्बे गौरी ~

१०

तुम ही जग की माता,

तुम ही हो भरता।

भक्तन की दुःख हरता,

सुख सम्पत्ति करता॥

~ जय अम्बे गौरी ~

११

भुजा चार अति शोभित,

वर-मुद्रा धारी।

मनवान्छित फल पावत,

सेवत नर-नारी॥

~ जय अम्बे गौरी ~

१२

कन्चन थाल विराजत,

अगर कपूर बाती।

श्रीमालकेतु में राजत,

कोटि रतन ज्योति॥

~ जय अम्बे गौरी ~

१३

श्री अम्बेजी की आरती,

जो कोई नर गावै।

कहत शिवानन्द स्वामी,

सुख सम्पत्ति पावै॥

~ जय अम्बे गौरी ~
