# श्री हनुमान प्रश्नावली: संकटमोचन ज्योतिष यन्त्र

> संकटमोचन श्री हनुमान जी के पावन ज्योतिष चक्र से संकट निवारण, बल, बुद्धि और सफलता का मार्गदर्शन प्राप्त करें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/prashnavali/hanuman-prashnavali

## श्री हनुमान प्रश्नावली

कलयुग में भगवान हनुमान जी को जाग्रत देवता माना गया है। हनुमान जी की कृपा से मनुष्य के समस्त संकट नष्ट हो जाते हैं तथा सुख, शान्ति और सफलता की प्राप्ति होती है। प्रस्तुत 'हनुमान प्रश्नावली' के माध्यम से आप अपने कार्यों का परिणाम और भविष्य जान सकते हैं। यदि सच्ची भक्ति एवं श्रद्धा से इसका उपयोग किया जाए तो संकटमोचन श्री हनुमान जी का पावन आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है।

### हनुमान प्रश्नावली का उपयोग कैसे करें?

सर्वप्रथम स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शुद्ध मन से भगवान श्री हनुमान जी का ध्यान करें और 11 बार "ॐ हनुमते नमः" मन्त्र का जप करें। इसके बाद इन 49 त्रिकोणों में से किसी भी एक त्रिकोण पर स्पर्श करें। आपको अपने प्रश्न का उत्तर प्राप्त हो जाएगा।

### श्री हनुमान त्रिकोण यन्त्र (49 अंक)

यन्त्र के किसी भी त्रिकोण पर क्लिक करें और संकटमोचन हनुमान जी का उत्तर प्राप्त करें

हनुमान ज्योतिष रहस्य

श्री रामचंद्रजी के परम भक्त श्री हनुमानजी महाराज भगवान शिव के रुद्रावतार माने जाते हैं। वे बल, बुद्धि, विद्या और विवेक में सर्वोपरि हैं। कलियुग में हनुमानजी की उपासना सर्वाधिक फलदायी मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में 'हनुमान ज्योतिष' अत्यंत प्रसिद्ध है, जिसके आधार पर यह पवित्र त्रिकोण प्रश्नावली यंत्र तैयार किया गया है।

#### प्रश्नावली के नियम:

- प्रश्न पूछते समय शरीर और मन को पूर्णतः शुद्ध एवं शांत रखें।
- एक ही प्रश्न को बार-बार न पूछें।
- एक व्यक्ति को एक दिन में तीन से अधिक प्रश्न नहीं पूछने चाहिए।
