# माँ दुर्गा प्रश्नावली: 15 कोष्ठक चक्र से दिव्य समाधान

> माँ भगवती दुर्गा और नवदुर्गा स्वरूपों के 15 पावन कोष्ठकों से युक्त चक्र द्वारा संकट निवारण, सुख-सम्पत्ति और पारिवारिक शान्ति हेतु मार्गदर्शन प्राप्त करें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/prashnavali/durga-prashnavali

## माँ दुर्गा प्रश्नावली

माँ दुर्गा को जगत जननी और शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। माँ दुर्गा की कृपा से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर होती हैं तथा दुःख, दरिद्रता और भय का नाश होता है। प्रस्तुत 'दुर्गा प्रश्नावली' में आप नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के आधार पर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। यदि सच्ची भक्ति एवं श्रद्धा से इसका उपयोग किया जाए तो माँ भगवती का पावन आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है।

### दुर्गा प्रश्नावली का उपयोग कैसे करें?

सर्वप्रथम स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शुद्ध मन से माँ दुर्गा का ध्यान करें और 11 बार "ॐ दुं दुर्गायै नमः" मन्त्र का जप करें। इसके बाद इन 15 कोष्ठकों में से किसी भी एक कोष्ठक पर स्पर्श करें। आपको अपने प्रश्न का उत्तर प्राप्त हो जाएगा।

### माँ दुर्गा 15 कोष्ठक चक्र

किसी भी एक कोष्ठक पर क्लिक करें और माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें

नवार्ण महामन्त्र

इस पवित्र प्रश्नावली का उपयोग करने से पहले, शुद्ध शरीर और भक्तिभाव से दिए गए मंत्र का 11 बार जप करें। इसके बाद माँ भगवती के समक्ष अपना प्रश्न मन में रखें और दाहिने हाथ की उंगली से इन 15 संख्याओं में से किसी एक पर स्पर्श करें। मंत्र है -

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

#### प्रश्नावली के नियम:

- प्रश्न पूछते समय शरीर और मन को पूर्णतः शुद्ध एवं शांत रखें।
- एक ही प्रश्न को बार-बार न पूछें।
- एक व्यक्ति को एक दिन में तीन से अधिक प्रश्न नहीं पूछने चाहिए।
