# आरती श्री सूर्य जी – बोल

> आरती श्री सूर्य जी: भगवान सूर्य को समर्पित, “जय कश्यप-नन्दन” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/weekdays/raviwar/raviwar-aarti

रविवार सूर्य देव का दिन है। भक्त उगते सूर्य को जल (अर्घ्य) अर्पित करते हैं, कई लोग शाम तक व्रत रखते हैं, और रविवार की पूजा सूर्य देव की इसी आरती से पूर्ण होती है।

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fweekdays%2Fraviwar%2Fraviwar-aarti)

ॐ

१

जय कश्यप-नन्दन,

ॐ जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन - तिमिर - निकन्दन,

भक्त-हृदय-चन्दन॥

~ जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन। ~

२

सप्त-अश्वरथ राजित,

एक चक्रधारी।

दुःखहारी, सुखकारी,

मानस-मल-हारी॥

~ जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन। ~

३

सुर - मुनि - भूसुर - वन्दित,

विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर,

दिव्य किरण माली॥

~ जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन। ~

४

सकल - सुकर्म - प्रसविता,

सविता शुभकारी।

विश्व-विलोचन मोचन,

भव-बन्धन भारी॥

~ जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन। ~

५

कमल-समूह विकासक,

नाशक त्रय तापा।

सेवत साहज हरत

अति मनसिज-संतापा॥

~ जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन। ~

६

नेत्र-व्याधि हर सुरवर,

भू-पीड़ा-हारी।

वृष्टि विमोचन संतत,

परहित व्रतधारी॥

~ जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन। ~

७

सूर्यदेव करुणाकर,

अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान-मोह सब,

तत्त्वज्ञान दीजै॥

~ जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन। ~
