# हनुमानजी की आरती – बोल

> हनुमानजी की आरती: भगवान हनुमान को समर्पित, “मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता” से आरम्भ। पूरा पाठ अपनी भाषा में पढ़ें।

Source: https://www.hinducalendar.today/hi/lyrics/aarti/weekdays/mangalwar/mangalwar-aarti

115%

[शेयर करें](https://wa.me/?text=%E0%A4%B9%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%0A%0Ahttps%3A%2F%2Fwww.hinducalendar.today%2Fhi%2Flyrics%2Faarti%2Fweekdays%2Fmangalwar%2Fmangalwar-aarti)

ॐ

१

मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता।

मंगल-मंगल देव अनन्ता॥

हाथ वज्र और ध्वजा विराजे,

कांधे मूंज जनेऊ साजे।

शंकर सुवन केसरी नन्दन,

तेज प्रताप महा जग वन्दन॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

२

लाल लंगोट लाल दोऊ नयना,

पर्वत सम फारत है सेना।

काल अकाल जुद्ध किलकारी,

देश उजारत क्रुद्ध अपारी॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

३

रामदूत अतुलित बलधामा,

अंजनि पुत्र पवनसुत नामा।

महावीर विक्रम बजरंगी,

कुमति निवार सुमति के संगी॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

४

भूमि पुत्र कंचन बरसावे,

राजपाट पुर देश दिवावे।

शत्रुन काट-काट महिं डारे,

बन्धन व्याधि विपत्ति निवारें॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

५

आपन तेज सम्हारो आपै,

तीनों लोक हांक तें कांपै।

सब सुख लहैं तुम्हारी शरणा,

तुम रक्षक काहू को डरना॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

६

तुम्हरे भजन सकल संसारा,

दया करो सुख दृष्टि अपारा।

रामदण्ड कालहु को दण्डा,

तुम्हरे परस होत जब खण्डा॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

७

पवन पुत्र धरती के पूता,

दोऊ मिल काज करो अवधूता।

हर प्राणी शरणागत आये,

चरण कमल में शीश नवाये॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

८

रोग शोक बहुत विपत्ति घिराने,

दरिद्र दुःख बन्धन प्रकटाने।

तुम तज और न मेटनहारा,

दोऊ तुम हो महावीर अपारा॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

९

दारिद्र दहन ऋण त्रासा,

करो रोग दुःख स्वप्न विनाशा।

शत्रुन करो चरन के चेरे,

तुम स्वामी हम सेवक तेरे॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

१०

विपत्ति हरण मंगल देवा,

अङ्गीकार करो यह सेवा।

मुदित भक्त विनती यह मोरी,

देऊ महाधन लाख करोरी॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

११

श्री मंगल जी की आरती

हनुमत सहितासु गाई।

होई मनोरथ सिद्ध जब

अन्त विष्णुपुर जाई॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

१२

आरती कीजै हनुमान लला की।

दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥

जाके बल से गिरिवर कांपे।

रोग दोष जाके निकट न झांके॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

१३

अंजनि पुत्र महा बलदाई।

सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥

दे बीरा रघुनाथ पठाए।

लंका जारि सिया सुधि लाए॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

१४

लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।

जात पवनसुत बार न लाई॥

लंका जारि असुर संहारे।

सियारामजी के काज सवारे॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

१५

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।

आनि संजीवन प्राण उबारे॥

पैठि पाताल तोरि जम-कारे।

अहिरावण की भुजा उखारे॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

१६

बाएं भुजा असुरदल मारे।

दाहिने भुजा संतजन तारे॥

सुर नर मुनि आरती उतारें।

जय जय जय हनुमान उचारें॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~

१७

कंचन थार कपूर लौ छाई।

आरती करत अंजना माई॥

जो हनुमानजी की आरती गावे।

बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥

~ मंगल मूरति जय जय हनुमन्ता॥ ~
